about us
Showing posts with label Youtube Videos. Show all posts
Showing posts with label Youtube Videos. Show all posts
Saturday, 26 August 2017
Wednesday, 23 August 2017
देखें बैडमिंटन का इतिहासऔर बैडमिंटन के ट्रॉफी/कप की ट्रिक examमें पूछें गए प्रश्नों के साथ |
बैडमिंटन का इतिहास और बैडमिंटन के ट्रॉफी/कप की ट्रिक एग्जाम में पूछे गए प्रश्नों के साथ
** इस खेल का जन्म संभव है की भारत में ही पूना में हुआ था ,लेकिन आधुनिक बैडमिंटन खेल का विकास संभवतः एवोन (इंग्लैंड ) में हुआ |
**आरम्भ में इस खेल को पुना के नाम से जाना जाता था | सन 1873 ईस्वी में ब्रिटेन के नागरिक ड्यूक ऑफ़ फोर्ड ने अपने नगर बैडमिंटन (ग्लुस्टर शायर ) में इस खेल का प्रदर्शन किया | तब से इसी शहर के नाम पर इस खेल को बैडमिंटन कहा जाने लगा |
**बैडमिंटन खेल की सर्वोच्च संस्था विश्व बैडमिंटन या इंटरनेशनल बैडमिंटन फेडरेशन (IBF) की स्थापना 1934 ईसवी में की गई थी |
इसका मुख्यालय क्वालालंपुर(मलेशिया ) में है | सर जार्ज टॉमस इसके प्रथम अध्यक्ष थे |
**भारतीय बैडमिंटन संघ (एसोसिएशन ) की स्थापना भी 1934 में कलकत्ता में
हुई थी | शरत कुमार मिश्रा इसके प्रथम अध्यक्ष थे |**1948 से विश्व चैम्पियन (पुरूष) को 'थॉमस कप' देने की शुरुआत हुई ,और
1957 से ( महिला ) चैम्पियनशिप के लिए 'उबेर कप 'देने की शुरुआत हुई |
**बैडमिंटन को1988 ईस्वी में ओलंपिक में शामिल किया गया | साथ ही इसे 1992 ईस्वी के बार्सिलोना ओलंपिक से इसे ग्रीष्म कालीन ओलंपिक में भी शामिल कर लिया गया |
**इसमे खिलाड़ियों की संख्या = 2 या 4 होती है
**मैदान की लम्बाई- चौड़ाई 44×20 फीट (युगल ) होती है ,लेकिन यदि खेल एकल हो तो मैदान की चौड़ाई 3 फीट कम हो जाती है अर्थात 44×17 फीट होती है पर लम्बाई उतनी ही रहती है |
**मैदान के नेट की ऊँचाई 1.55 मीटर (5 फीट ) होती है |
**शटल कॉर्क चिडियों के पंखो से बनी होती है , इसमे पंखुड़ियों की संख्या 14 से लेकर 16 तक होती है |
**बैडमिंटन खेल से जुड़ें महत्वपूर्ण ट्रॉफी तथा कप को आसानी से ट्रिक से याद करने के लिए और में पूछे गए प्रश्नों को यहाँ ऊपर देखे |
Monday, 21 August 2017
featured video
